
भिंड। वाहन खरीदी को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की मारपीट कर दी। इसके बाद धमकाते हुए हवाई फायर किए। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पीड़ित के गंभीर चोट आई। पीड़ित के पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल आरोपियों को अवैध हथियार समेत दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक मौ कस्बे के विशेष यादव और गोरमी कस्बे के आकाश यादव का विवाद फाइनेंस वाहन खरीदी को लेकर महेश सिंह निवासी गोरमी के पुत्र अनुराग यादव से हो गया। दोनों के बीच पहले बहस हुई। जब विवाद में बात बिगड़ी तो विशेष यादव ओर आकाश यादव ने महेश के बेटे पर हमला कर दिया।इसी समय दोनों ने अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही महेश सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों अवैध हथियार के साथ दबोच लिया। जांच शुरू कर दी है। गोरमी थाना के प्रभारी ध्यानेंद्र सिंह यादव का कहना है कि आरोपी विशेष यादव पर पहले से अपराध पंजीबद्ध है।
