एसआरके म्यूजिक प्रा लि प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “प्रेम विवाह” का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई, 27 मार्च (वार्ता) एसआरके म्यूजिक प्रा लि प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “प्रेम विवाह” का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू और चर्चित अभिनेत्री काजल राघवनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके साथ समार्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, रीना रानी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, अनीता रावत, संतोष श्रीवास्तव, दीपिका सिंह, सपना यादव, शबनम खान, सुप्रिया कुशवाहा समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं, जबकि निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है। निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों, प्रेम और सामाजिक रिश्तों की मजबूत भावनाओं पर आधारित है, जिसे दर्शकों को ध्यान में रखकर बेहद साफ-सुथरे और मनोरंजक अंदाज में बनाया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि फिल्म की कहानी, संगीत और कलाकारों का अभिनय दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। रौशन सिंह ने बताया कि पूरी टीम ने इस प्रोजेक्ट पर कड़ी मेहनत की है, ताकि भोजपुरी सिनेमा को एक गुणवत्तापूर्ण और यादगार फिल्म मिल सके। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि 28 मार्च को रिलीज होने वाले ट्रेलर को जरूर देखें और फिल्म को अपना प्यार एवं आशीर्वाद दें।

फिल्म प्रेम विवाह के मुख्य अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि यह फिल्म एक खूबसूरत पारिवारिक और सामाजिक कहानी पर आधारित है, जिसमें प्रेम, रिश्तों की अहमियत और पारिवारिक मूल्यों को बेहद भावनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी और संगीत दर्शकों को जरूर पसंद आएगा और इसमें उनका किरदार काफी खास है। कल्लू ने कहा कि पूरी टीम ने दिल से मेहनत की है और उन्हें विश्वास है कि दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद इस फिल्म को अवश्य मिलेगा। इस फिल्म कहानी प्रण नाथ ने लिखी है, जो पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक रिश्तों की भावनाओं को दर्शाती है। फिल्म के संगीत में प्रियंशु सिंह, रौशन सिंह, आर आर पंकज और सरगम आकाश का योगदान है, जबकि गीतों को सुमित सिंह चंद्रवंशी, आशुतोष तिवारी, मनोज भावुक, छोटू यादव और अभिषेक भोजपुरीया ने लिखा है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं।

Next Post

सिलेंडर के लिए सड़क पर उतरे उपभोक्ता: बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी, पुलिस ने खुलवाया जाम

Fri Mar 27 , 2026
टीकमगढ़:शुक्रवार को गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने कलेक्ट्रेट रोड पर जाम लगा दिया। गिरिराज एजेंसी के बाहर सड़क पर सिलेंडर रखकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके […]

You May Like