इंदौर: सुखलिया क्षेत्र स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम कर रही महिला को संदिग्ध जहरीले जानवर ने काट लिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बाणगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
मृतका की पहचान नर्मदा बाई (60) पत्नी शिवराम, निवासी रेडवाल कॉलोनी के रूप में हुई है। वह रोज की तरह फैक्ट्री में काम कर रही थी, तभी किसी अज्ञात जहरीले जीव के काटने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
