घरेलू गैस, डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों के विरोध में प्रदर्शन

जबलपुर: घंटाघर में बहुजन मुक्ति पार्टी ,राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ रहे घरेलू गैस, डीजल , पेट्रोल के रेट के विरोध और ईवीएम मशीन से हो रही वोट चोरी के आरोपों के साथ विरोध प्रदर्शन किया और अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ती डिजिटल आइडेंटिफिकेशन से देश के नागरिकों को गुलाम बनाने के षडयंत्र के विरोध में जमकर नारे लगाए और एक लालटेन भी जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को दिया।
प्रदर्शनकारियों ने ये भी बताया कि 20 मई को कलेक्टर कार्यालय के सामने लकड़ी के माध्यम से चूल्हे जलाकर खिचड़ी बनाई जाएगी और कलेक्टर को खिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर इंजीनियर प्रवीण गजभिए, रामराज पटेल, रमन पटेल, राजेश्वरी पटेल , एड परमानंद साहू, एड मधुसूदन कुर्मी,एड विनय भगत, विवेक दहिया , विषई सिंग टेमर, एड रविकांत भगत , राहुल बौद्ध,एड राजेंद्र सिंह, नीरज वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Next Post

स्वच्छ सर्वेक्षण के कार्यों को टीम भावना के साथ करें पूरा: निगमायुक्त

Wed May 13 , 2026
जबलपुर: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर नगर निगम अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने विभाग के समस्त अधिकारियों और टीम के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था को […]

You May Like