फिलिस्तीन : 100 इजरायली कब्जाधारियों ने अल-अक्सा मस्जिद में की घुसपैठ

यरूशलम, 20 सितंबर (वार्ता) इज़रायली बलों की सुरक्षा में लगभग 100 इज़रायली कब्ज़ाधारियों ने रविवार सुबह कब्ज़े वाले पूर्वी यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद परिसर में धावा बोला। यरूशलम गवर्नरेट ने रविवार को यह जानकारी दी

गवर्नरेट के मीडिया कार्यालय ने एक बयान में कहा कि कब्ज़ा करने वालों ने परिसर के आंगन में छापा मारा और इज़राइली पुलिस की सुरक्षा में तालमुद संबंधी रीति-रिवाज़ों को अंजाम दिया।

इससे एक दिन पहले इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, कई मंत्री और हज़ारों इज़रायली कड़े सुरक्षा घेरे में पूर्वी यरुशलम के वेस्टर्न वॉल प्लाज़ा में दाखिल हो गये थे। यह घुसपैठ ऐसे समय में हुई है जब यहूदियों का त्योहार ‘योम किप्पुर’ रविवार शाम को शुरू होकर सोमवार शाम तक चलेगा।
हाल के महीनों में यहूदी त्योहारों के दौरान अल-अक्सा मस्जिद में कब्ज़ा करने वालों की घुसपैठ बढ़ गई है। फिलिस्तीनी पक्ष मस्जिद में नए रीति-रिवाज़ थोपने और इसे समय एवं जगह के आधार पर बांटने की कोशिशों के खिलाफ चेतावनी दे रहा है

.....

Next Post

पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर युवक को डंडे से पीटा

Sun Sep 20 , 2026
इंदौर: सांवेर के रिंगनोदिया गांव में पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने युवक के साथ गाली-गलौज कर डंडे से मारपीट कर दी. आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. सांवेर पुलिस ने शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.जैतपुरा […]

You May Like

Play sound