इंदौर: सांवेर के रिंगनोदिया गांव में पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने युवक के साथ गाली-गलौज कर डंडे से मारपीट कर दी. आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. सांवेर पुलिस ने शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.जैतपुरा निवासी अर्पित जाटवा उम्र 22 साल ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर दोपहर करीब 1 बजे वह इमलीखेड़ा के रास्ते पर ग्राम रिंगनोदिया में था.
इसी दौरान आशीष उर्फ गोलू, ललित, अमित और उनके साथ आए अन्य लोग पुराने पैसों के लेनदेन की बात को लेकर उसके पास पहुंचे. विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडे से मारपीट की. जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी भूमिका की जांच शुरू कर दी है.
