13.82 ग्राम एमडी ड्रग्स के मामले में सप्लायर तक पहुंची क्राइम ब्रांच

इंदौर: एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया, जिससे उसने नशीला पदार्थ खरीदा था. 16 सितंबर को 13.82 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए जुबेर शेख से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस मोहसिन तक पहुंची. अब उससे ड्रग्स की सप्लाई के मुख्य स्रोत और नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है.

मामला शांतिपथ रोड स्थित श्री अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर के सामने हुई कार्रवाई से जुड़ा है. 16 सितंबर को क्राइम ब्रांच ने बिना नंबर की टीवीएस स्पोर्ट बाइक पर जा रहे जूनी इंदौर निवासी जुबेर शेख को रोका था. तलाशी में उसके पास से 13.82 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली थी. पुलिस ने ड्रग्स और बाइक समेत करीब 2.38 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया था. जुबेर के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के बाद उसे रिमांड पर लेकर ड्रग्स की सप्लाई के बारे में पूछताछ की गई. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने एमडी ड्रग्स मोहसिन से खरीदना बताया.

इसके बाद क्राइम ब्रांच ने तकनीकी जानकारी और स्थानीय स्तर पर की गई पतारसी के आधार पर मोहसिन की तलाश शुरू की. जांच के दौरान मोहसिन को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. वह रावजी बाजार क्षेत्र का रहने वाला है और 10वीं तक पढ़ा है. इलेक्ट्रो प्लेटिंग तथा चैन-नट बोल्ट पॉलिश का काम करता है. जुबेर से जुड़े मूल प्रकरण में पुलिस ने अब मोहसिन को सह-आरोपी बनाया है. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धारा बढ़ाई गई है.

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि मोहसिन को एमडी ड्रग्स कहां से मिलती थी और उसके जरिए यह नशीला पदार्थ किन लोगों तक पहुंचता था. एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि नशे के मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर सप्लाई चेन की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं. इस मामले में भी तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ से आगे का लिंक मिला है. ड्रग्स के मूल स्रोत तक पहुंचने के साथ नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है

Next Post

नीदरलैंड : हेग में हिंसक दक्षिणपंथी प्रदर्शन के दौरान 24 गिरफ्तार( एचडीआर 15 की फाइल बदलते हुए)

Sun Sep 20 , 2026
हेग, 20 सितंबर (वार्ता) नीदरलैंड के हेग में दक्षिणपंथी संगठन ‘विज ज़िन हेत फोल्क’ के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इन लोगों को आपात आदेश का पालन नहीं करने और अवैध रूप से हथियार रखने के संदेह में हिरासत में लिया […]

You May Like