भोपाल, 15 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अन्तर्राष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेश यादव ने सौजन्य भेंट की।
श्री राजेश ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को त्रिशूल भेंट कर उनका अभिन्नदन किया। कार्यकारी अध्यक्ष राजेश यादव ने 21 फरवरी को दिल्ली में आयोजित महा संगम यात्रा के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।
