टोक्यो, 26 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ) मध्य जापान स्थित एक कारखाने में चाकूबाजी और अज्ञात लिक्विड स्प्रे से 15 लोग घायल हुये हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिजुआका प्रांत के मिशिमा शहर में योकोहामा रबड़ कारखाने में करीब 4:30 बजे शाम एक व्यक्ति ने घुसकर चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया।
अग्निशमन विभाग के हवाले से बताया गया है कि इस हमले में 15 लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है और सभी होश में हैं।पुलिस ने मिशिमा शहर के 38 वर्षीय एक व्यक्ति को मौके पर हत्या के प्रयास के संदेह में गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि वह कारखाने से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार, हमलावर ने गैस के असर से बचने के लिये मास्क पहन रखा था।

