नाइजीरिया ने आईएस ठिकानों पर हवाई हमलों की पुष्टि की

अबुजा, 26 दिसंबर (वार्ता) नाइजीरियाई सरकार ने इस बात की पुष्टि की कि अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों ने मिलकर अफ्रीकी देश के पश्चिमोत्तर हिस्से के आईएस के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किये हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता किमिबी एबिएनफा ने कहा कि यह अभियान पश्चिमी अफ्रीकी देश में आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद को खत्म करने के लिए अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ नाइजीरिया के सुरक्षा सहयोग का हिस्सा था।

श्री एबिएनफा ने हताहतों की संख्या का बगैर खुलासा किए कहा, “इससे उत्तर-पश्चिम में हवाई हमलों से नाइजीरिया में आतंकवादी ठिकानों पर हमले हुए हैं।” नाइजीरियाई सेना ने भी अमेरिकी मदद से हुए अभियान की पुष्टि की है। यह पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करने के एक दिन बाद हुई है कि उन्होंने नाइजीरिया में आईएस आतंकवादियों पर एक ‘शक्तिशाली और घातक हमला’ करने का निर्देश दिया था।

Next Post

कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ ने पहले दिन 8.46 करोड़ रूपये की कमाई की

Fri Dec 26 , 2025
मुंबई, 26 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ ने पहले दिन 8.46 करोड़ रूपये की कमाई की है। क्रिसमस डे, 25 दिसंबर को रिलीज़ हुई ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ ने बॉक्स […]

You May Like