यरुशलम (वार्ता) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बात कर इजरायल गाजा युद्ध पर चर्चा की है।
दोनों नेताओं ने गाजा में हमास के बचे हुए ठिकानों पर नियंत्रण करने, युद्ध को समाप्त करने, बंधकों की रिहाई और हमास की हार के लिए इज़रायल की योजनाओं पर चर्चा की।
श्री नेतन्याहू ने युद्ध की शुरुआत से ही इज़रायल के प्रति उनके अटूट समर्थन के लिए श्री ट्रम्प को धन्यवाद दिया।
