जांजगीर-चांपा, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में बीती रात हुए दर्दनाक हादसे में 19 मवेशियों की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।
जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आज रात में ही पूरे अमले के साथ सड़कों पर निकले।
अधिकारियों ने सड़क पर घूम रहे मवेशियों को रेडियम कॉलर बैंड पहनाए और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्रशासन का मानना है कि रेडियम कॉलर बैंड से रात में वाहनों की रोशनी में मवेशी आसानी से दिखाई देंगे जिससे हादसों में कमी आएगी।
