17 ग्रामों एवं 4 नगर परिषद को टैंकरों का वितरण

पानसेमल। विधानसभा क्षेत्र में 21 टैंकरों की सौगात मिली है।विधायक श्याम बर्डे ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें वितरण किए हैं।बुधवार रिमझिम बारिश के बीच जलगोन रोड पर जनप्रतिनिधियों,BJP के वरिष्ठ नेता एवं हाल में जिला भाजपा के नवीन पदाधिकारियों की उपस्थिति में वितरित किए।विधायक श्याम बर्डे ने कहा कि लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने के दौरान मांगलिक,धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा मांग की जा रही थी,ग्रामीणों की मांग एवं जरूरत को देखते हुए नवरात्र के अवसर पर विधायक निधि से 21 टैंकरों का वितरण किया है।इस दौरान विधायक श्याम बर्डे,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वसावे,नगर परिषद उपाध्यक्ष साहेबराव चौधरी,मोहन गोले,गोविंद जोशी,राम सोनाने,सचिन चौहान,सरिता खरते,हुकूम पवार,कन्हैया जैन,चेनसिंह गदरे,चंद्रकांत महाजन,हितेश हरसोला,रामचंद्र सोनीस,मनोहर महाजन,गोविंद चौधरी,सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Next Post

MLB कॉलेज में छात्राओं और टीचर्स ने किया गरबा

Thu Sep 25 , 2025
भोपाल। MLB कॉलेज में छात्राओं और टीचर्स ने गरबा महोत्सव में शिरकत की। छात्राओं और टीचर्स ने रंग-बिरंगे परंपरागत परिधानों में सज-धज कर पारंपरिक गरबा नृत्य किया। स्टाफ के अन्य लोग भी गरबे में शामिल हुए। कार्यक्रम में गायन, ढोल की थाप और समूह नृत्य ने माहौल को और जीवंत […]

You May Like