शहीद एएसआई रामचरण गौतम के परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की श्रद्धानिधि

सतना। रैगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पवैया निवासी शहीद सहायक उप-निरीक्षक स्वर्गीय रामचरण गौतम के परिजनों को मध्यप्रदेश सरकार ने 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दे दी है। गुरूवार को नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने स्वयं शहीद के पैतृक गांव पवैया पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा गौतम से मुलाकात की। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की और शाल-श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।

यह निर्णय मंत्री परिषद द्वारा लिया गया, जिसमें शहीद के बलिदान को सम्मान देते हुए उनके परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। शहीद एएसआई रामचरण गौतम ने मार्च 2025 में मऊगंज जिले के गड़रा गांव में ड्यूटी के दौरान उपद्रवियों के हमले में अपने प्राणों की आहुति दी थी। वे 25वीं बटालियन में तैनात थे और रिटायरमेंट से मात्र कुछ महीने दूर थे। उनकी शहादत पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई थी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें शहीद का दर्जा देने के साथ परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता और पात्र सदस्य को सरकारी नौकरी का ऐलान किया था।

Next Post

शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ मंगलवार को खुलेगा

Thu Jan 15 , 2026
जयपुर 15 जनवरी (वार्ता) लॉजिस्टिक्स कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मंगलवार को खुलेगा। कंपनी ने गुरुवार को यहां मीडिया को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑफर का प्राइस बैंड 118 रुपये से 124 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के बीच तय किया गया […]

You May Like