
दतिया। बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार कार ने रोंद दिया। दो युवकों की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-44 पर गर्ल्स हॉस्टल के सामने यह हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों मृतक दतिया के हड़ा पहाड़ के पास के निवासी हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन की तलाश में जुटी है।
