​सागर में अवैध अहातों पर आबकारी विभाग का एक्शन,5 मामले दर्ज; तलाशी अभियान जारी

सागर। सागर जिले के आबकारी अमले द्वारा मछरयाई, राजीव नगर वार्ड, शास्त्री नगर, काकागंज, धर्मश्री एवं गुजराती बाजार, झांसी बस स्टैंड मदिरा दुकानों के आसपास अवैध अहातों की सघन जांच एवं कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान वृत्त दक्षिण प्रभारी श्रीमती रोशनी उरेती एवं वृत्त उत्तर प्रभारी सियाराम चौधरी द्वारा *मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36(A) के अंतर्गत कुल 5 प्रकरण कायम किए गए। साथ ही मछरयाई क्षेत्र, बड़ा क़रीला एवं सदर बाजार क्षेत्र में गश्त एवं तलाशी कार्यवाही भी की गई। निरंतर कार्यवाही जारी है।

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सियासत: कांग्रेस ने की 10 से 15 तक दाम घटाने की मांग

Tue May 19 , 2026
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई ताजा वृद्धि को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। दोनों नेताओं ने राज्य सरकार से वैट और उपकर में तत्काल कटौती कर आम जनता को राहत देने की […]

You May Like