मुंबई, (वार्ता) स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान का किरदार निभा रहे रोहित पुरोहित ने शो के नए दिलचस्प प्रोमो और पात्रों के सामने आने वाले भावनात्मक फैसलों के बारे में अपनी बातें साझा की हैं।
रोहित ने इस ड्रामेटिक मोड़ के बारे में बताया, “सब कुछ तब शुरू होता है जब विद्या काजल को थप्पड़ मारती है, क्योंकि उसे पता चलता है कि काजल के पास तान्या के वायरल वीडियो से जुड़े कागज़ हैं। विद्या का काजल पर भरोसा टूट जाता है, और उनके बीच झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि काजल घर बांटने की मांग करती है। मामला और बिगड़ता है जब विद्या काजल पर उस पर आग लगाने का आरोप लगाती है, जबकि काजल बस उसे बचाने की कोशिश कर रही थी।”
रोहित ने बताया कि इस सब हलचल के बीच अभिरा और अरमान के रिश्ते में बदलाव कैसे आ रहा है। उन्होंने बताया कि , “इस सारी उलझन के बीच, अभिरा दादी सा के साथ रहना चाहती है, जिससे वह अकेली न रहें। अरमान शुरू में अलग रहने के विचार का विरोध करता है, डरते हुए कि इससे गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन अभिरा उन्हें समझाती है कि उनका प्यार अब मजबूत हो गया है और वे इसे संभाल सकते हैं।”
