नयी दिल्ली, 05 फरवरी (वार्ता) भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ संबंधों को और भी ऊंचाई पर ले जाने के लिए तैयार है तथा इसकी संभावनाएं असीम हैं।
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “वर्तमान में दोनों देशों के बीच संवाद उच्चतम स्तर पर हो रहा है। अमेरिका इस संबंध को और भी ऊंचाई पर ले जाने को तैयार है। इसकी असीम संभावनाएं हैं!”
यह बयान दोनों देशों के बीच संभावित व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर से पहले आया है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आयात शुल्क को 18 प्रतिशत तक कम करने की बात करने के कुछ दिन बाद आया है।

