वीडियो कॉल के दौरान फंदा लगाकर नवविवाहिता ने दी जान

इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हैरानी की बात यह है कि आत्महत्या से ठीक पहले उसने अपने पति को वीडियो कॉल किया था. पुलिस के मुताबिक महिला पिछले कई महीनों से गहरे अवसाद में थी, जिसकी वजह उसके परिवार में लगातार हुई मौतें थीं.मृतका की पहचान 24 वर्षीय मुस्कान पति शिवा खेडेकर, निवासी आराधना नगर के रूप में हुई है. शाम करीब सात बजे उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी.

पुलिस ने बताया कि घटना से कुछ मिनट पहले मुस्कान ने अपने पति शिवा को वीडियो कॉल किया. उस समय शिवा तीन इमली क्षेत्र के एक गोदाम में काम कर रहे थे. कॉल के दौरान मुस्कान अचानक चुप हो गई और फंदा तैयार करने लगी. यह देख शिवा घबरा गया, उसने तुरंत कॉल समाप्त कर मालिक को जानकारी दी. मालिक ने परिचित को मौके पर भेजा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

तफ्तीश में यह सामने आया कि मुस्कान की दो वर्ष पहले शिवा से शादी हुई थी और उसका एक पाँच साल का बेटा भी है, जिसे उसने आत्महत्या से पहले सुला दिया था. परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुस्कान अपने परिवार में लगातार हो रही मौतों से बेहद टूट चुकी थी, उसके पहले पति की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी. एक साल पहले एक भाई की सड़क दुर्घटनाग्रस्त होकर मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई कुछ समय पहले आत्महत्या कर चुका था. तीन दिन पहले ही उसकी बुआ का निधन हुआ था. पिता का देहांत भी कई वर्ष पहले हो चुका था. बुआ की मौत के बाद से मुस्कान का अवसाद और गहरा हो गया था. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है.

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अधेड़ की जान गई

Thu Nov 20 , 2025
इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र में अरंडिया बायपास पर एक ट्रक की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब मुंडला दोस्त उज्जैनी निवासी गजराज सिंह तंवर अपने परिचित से मिलने झलारिया इलाके आए थे.रास्ते में ट्रक की जोरदार टक्कर से गजराज सिंह गंभीर रूप से […]

You May Like