घरेलू गैस का कमर्शियल उपयोग जारी, खाद्य विभाग की आंखें बंद

इंदौर: घरेलू गैस की कमी आम लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है. जिला प्रशासन ने कमर्शियल गैस टंकियों पर रोक लगा रखी है, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर खुले तौर पर घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है.कई क्षेत्रों में व्यवसायिक प्रतिष्ठान आसानी से घरेलू गैस का उपयोग कर रहे हैं, जबकि आम लोग टंकियों के लिए लंबी लाइनों में खड़े हैं. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग समय-समय पर छापेमारी करता है तो है लेकिन फिर भी खाद्य विभाग की नाक के नीचे कमर्शियल उपयोग अब भी जारी है.

अधिकारियों की कार्रवाई नजर नहीं आ रही है, और शिकायतों का कोई समाधान नहीं मिल रहा है. इस संकट के कारण लोग अब गैस के विकल्प की ओर बढ़ रहे हैं, जैसे कि इंफ्रा और इंडक्शन चूल्हे. कई लोग नौकरी छोड़कर गैस टंकियों के लिए लाइनों में खड़े हैं. गृहिणियों और छात्रों के लिए यह स्थिति और भी मुश्किल बन गई है.यदि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग समय पर निगरानी और नियंत्रण नहीं होने से. आम जनता न केवल असुविधा झेल रही है, बल्कि विभाग की लापरवाही से परेशानी और बढ़ रही है. यह स्थिति प्रशासन की उदासीनता और विभागीय लापरवाही का साफ संकेत है, जो लोगों की जिंदगी को कठिन बना रही है.

Next Post

विराट कोहली IPL 2026 के लिए पहुंचे भारत, 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद से होगी RCB की भिड़ंत

Wed Mar 18 , 2026
आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली भारत लौट आए हैं, उनके साथ अनुष्का शर्मा भी हैं। विराट जल्द ही RCB कैंप से जुड़कर नए सीजन की तैयारी शुरू करेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु […]

You May Like