
छतरपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में बराना नदी के बीच चल रहे आंदोलन को समाप्त कराने की कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए आंदोलनकारी अमित भटनागर की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए बिजावर अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी स्वास्थ्य स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीती रात 10 से 11 बजे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
अमित भटनागर को रविवार तड़के बराना नदी में चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ पहले से विभिन्न प्रकरण दर्ज हैं और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल जिला अस्पताल में अमित भटनागर का इलाज जारी है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
