जबलपुर: तहसील मझौली में अवैध उत्खनन को रोकने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को कड़ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार तहसील मझौली के ग्राम कुकरई में अवैध मिट्टी और भसूआ रेत के उत्खनन की सूचना पर अतिरिक्त तहसीलदार पोंडा ललित ग्वालवंशी और खनिज निरीक्षक शिवपाल चौधरी ने संयुक्त रूप से दाबिश दी। कार्रवाई में दो डंपर (एक 6 चक्का, एक 10 चक्का), एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर जब्त किए गए।
कार्रवाई को देख अवैध उत्खनन में लगे वाहन चालक और मशीन आपरेटर मौके से फरार हो गए।प्रशासन ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर इन सभी वाहनों को थाना गोसलपुर में सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। यह कार्यवाही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में एसडीएम सिहोरा पुष्पेंद्र आहके और माइनिंग अधिकारी ए.के. राय के मार्गदर्शन में की गई।
