अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार

बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देश पर लालबाग थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 3 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर टीम ने रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध युवक श्याम सिंह गेहलोत (40) निवासी बिहार को पकड़ा। तलाशी में उसके बैग से एक देशी हस्तनिर्मित पिस्टल, मैग्जीन और 9 जिंदा राउंड बरामद किए गए। जप्त हथियारों व मोबाइल की कुल कीमत लगभग 30 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 25(1-b)(a) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों के जुड़ने की संभावना है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित सिंह जादौन व पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Next Post

सिपाही पर उगाही का आरोप, एसपी ने किया सस्पेंड, कैंट थाना प्रभारी की भी होगी जांच

Thu Sep 4 , 2025
नीमच। जिले में एक पुलिस कांस्टेबल पर अवैध रूप से हिरासत में रखने, मारपीट करने और 1.55 लाख रुपए की उगाही करने का आरोप लगा है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने आरोपी कांस्टेबल कारूलाल जाट को तुरंत सस्पेंड कर दिया है और जांच […]

You May Like