पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 की मेजबानी करेगा बांग्लादेश

पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 की मेजबानी करेगा बांग्लादेश

ढाका, 26 जून (वार्ता) बांग्लादेश 20 जुलाई से मीरपुर में तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करेगा।

इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान में इतने ही टी20 मैच खेलने वाले दोनों देश एक बार फिर सबसे छोटे प्रारूप में एक दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे। पाकिस्तान में सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद बांग्लादेश आगामी मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेगा। जुलाई में होने वाले सभी तीन मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

यह सीरीज दोनों टीमों के लिए उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में तैयारी का काम करेगी, क्योंकि अगले साल आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप होना है। बांग्लादेश इस समय श्रीलंका के दौरे पर है जहां वह दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने गयी है। गॉल में टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच ड्रा समाप्त हुआ था।

Next Post

ईरान में इजरायली हमलों में अब तक 627 लोगों की जान गयी

Thu Jun 26 , 2025
तेहरान,26 जून (वार्ता) ईरान में 13 जून से अब तक इजरायल के हवाई हमलों में कम से कम 627 लोग मारे गये हैं और 4,870 अन्य घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क प्रमुख हुसैन करमनपुर ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजधानी तेहरान […]

You May Like