
दमोह।आंधी-तूफान एवं भारी बारिश के बीच
म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. दमोह के अधीक्षण अभियंता अमित चौहान द्वारा 03 जुलाई को जबलपुर नाका दमोह स्थित 33/11 के.व्ही. विद्युत सबस्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता (संचा/संधा) एम.एल.साहू, दक्षिण संभाग-दमोह एवं कार्यपालन अभियंता (एस.टी.एम./एस.टी.सी) एस.के.गेडाम, संभाग-दमोह भी साथ में उपस्थित थे। विगत दो दिनों से दमोह शहर में हो रही बारिश के बीच विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहने के बावजूद भी अधीक्षण अभियंता द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को 24X7 के आधार पर सुचारू विद्युत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सबस्टेशन का भ्रमण किया गया तथा सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देश प्रसारित किये कि अपने-अपने क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनाये रखें तथा बाढ़ जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी रखें। उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इस हेतु अपने-अपने फोन चालू रखें। दमोह शहर के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए किल्लाई नाका-दमोह स्थित शिकायत केन्द्र में दूरभाष क्रमांक 09425450826 तथा दमोह शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए दूरभाष क्रमांक 07812-222152 काल सेंटर के रूप में क्रियाशील हैं.अधीक्षण अभियंता श्री चौहान ने दमोह शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के सम्मानीय विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए उपरोक्त दूरभाष क्रमांक एवं कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर अपनी शिकायतों का नियमानुसार निराकरण करायें एवं कंपनी को सहयोग प्रदान करें। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 24X7 के आधार पर उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण के लिए कृत संकल्पित है।
