फल लेने रुके व्यक्ति का बैग ले उड़ा बदमाश, दस्तावेज और नकदी चोरी

इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर स्थित सेठी गेट के पास एक व्यक्ति की कार से अज्ञात बदमाश ने बैग पार कर दिया। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ नकदी भी रखी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, वीआईपी परस्पर नगर निवासी चन्द्रमोहन सिंह पिता नाहरसिंह सोलंकी ने शिकायत दर्ज कराई है। चन्द्रमोहन सिंह अपनी कार से जा रहे थे, तभी सुदामा नगर के पास सेठी गेट के समीप वह फल खरीदने के लिए रुके थे।

उन्होंने अपनी कार खड़ी की और फल लेने लगे।फल खरीदने के दौरान उनकी नजर अपनी कार से हटी और इसी का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश ने कार के भीतर रखा ब्राउन रंग का बैग चोरी कर लिया। बैग में जरूरी दस्तावेज और नकदी रखी हुई थी। जब चन्द्रमोहन वापस कार के पास पहुँचे, तो उन्हें बैग गायब मिला। आसपास पूछताछ करने पर भी कोई सुराग नहीं लगा।

Next Post

चिकन खत्म हो गया' कहने पर दुकान संचालक और भाई पर चाकू से हमला

Tue Mar 17 , 2026
इंदौर:देपालपुर थाना क्षेत्र में एक बेहद मामूली बात पर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। चिकन की दुकान पर स्टॉक खत्म होने की बात कहने पर तीन युवकों ने दुकान संचालक और उसके चचेरे भाई पर डंडे और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर […]

You May Like