इंदौर में आज निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

इंदौर: आज 13 अगस्त को सेना के सम्मान और देशभक्ति को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा राजवाड़ा से गांधी हाल तक निकाली जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे. भाजपा के सभी 35 मंडलों, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक, औद्योगिक, महिला व युवा संगठनों के कार्यकर्ता नारे लगाते हुए भाग लेंगे.

तैयारी को लेकर दो चरणों में बैठकें हुईं, जिनमें मंत्री, महापौर, विधायक, भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. शाम को राजवाड़ा पर नेताओं व अधिकारियों ने यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया.

Next Post

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा

Tue Aug 12 , 2025
इंदौर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां जारी है. इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह कार्यक्रम स्थल आरएपीटीसी ग्राउण्ड पहुँचे। उन्होंने चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस अवसर पर […]

You May Like