स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा

इंदौर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां जारी है. इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह कार्यक्रम स्थल आरएपीटीसी ग्राउण्ड पहुँचे। उन्होंने चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह, अपर कलेक्टर रोशन राय, नगर निगम के अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मुख्यमंत्री के उद्बोधन के सीधे प्रसारण की व्यवस्थाएं देखी.

Next Post

तिरंगा यात्रा से दिया देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश

Tue Aug 12 , 2025
इंदौर: जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। जिले में गाँव से लेकर शहर, स्कूल से लेकर कॉलेज तक लगातार विभिन्न कार्यक्रम/ गतिविधियां हो रही हैं। इसी के तहत आज जिले के देपालपुर विकासखंड के ग्राम बेगन्दा में तिरंगा यात्रा का आयोजन […]

You May Like

मनोरंजन