केरल में माकपा शासन के 09 वर्षों के शासनकाल में 42000 एमएसएमई बंद हुए: भाजपा

तिरुवनंतपुरम, 28 मई (वार्ता) केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के नौ साल के कुशासन ने केरल के औद्योगिक परिदृश्य को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है, जिसके कारण 42,000 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) बंद होने को मजबूर हुए हैं।

श्री चंद्रशेखर ने कहा कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) शासन के तहत तेजी से बढ़ते प्रतिकूल कारोबारी माहौल ने हिंदुस्तान यूनिलीवर और काइटेक्स जैसी प्रमुख कंपनियों को राज्य से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने कहा, “प्रवासी भारतीय (एनआरआई) उद्यमी साजन की दुखद मौत व्यापारिक समुदाय के भीतर बढ़ती निराशा की भावना को रेखांकित करती है।” उन्होंने आरोप लगाया, “ ‘नोक्कू कुली’ जैसी पुरानी कम्युनिस्ट विचारधाराएं और व्यापार-विरोधी प्रथाएं निजी निवेश को पीछे धकेल रही हैं, जिससे राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं और उनका भविष्य अनिश्चित है।”

 

Next Post

बैंक अधिकारियों के अभ्यावेदन पर सात दिन में ले निर्णय

Wed May 28 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक अग्रवाल व जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के स्थानांतरण पर रोक की मांग संबंधी अभ्यावेदन पर सात दिन में निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।अपीलकर्ता रीवा निवासी नीरज सिंह उपेंद्र कुमार मिश्रा की ओर से अधिवक्ता नर्मदा […]

You May Like

Play sound