इंदौर: जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। जिले में गाँव से लेकर शहर, स्कूल से लेकर कॉलेज तक लगातार विभिन्न कार्यक्रम/ गतिविधियां हो रही हैं। इसी के तहत आज जिले के देपालपुर विकासखंड के ग्राम बेगन्दा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया.
जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच सुभाष पटेल, ग्राम पंचायत चांदेर के सरपंच देवकरण पटेल द्वारा तिरंगा वितरण किया गया. ग्राम में यात्रा का आयोजन करके स्वच्छता का संदेश दिया। पप्पू परमार एवं मेंटर गोविंद चौहान तथा विकास खण्ड समन्वयक उपस्थित रहे।
