भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रसिद्ध गायक मीका सिंह ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने मीका सिंह को मध्यप्रदेश की संस्कृति और कला परंपराओं से अवगत कराया।
वहीं मीका सिंह ने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की और आगे भी प्रदेश से जुड़े कार्यक्रमों में सहयोग की इच्छा जताई।
