पानीपत शोर्य दिवस की 264 वी बरसी पर मराठा समाज ने किया कार्यक्रम

ग्वालियर:पानीपत शोर्य दिवस की 264 वी बरसी पर आज मराठा समाज द्वारा मराठा वीर योद्धा महादजी सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय था “पानीपत युद्ध का विवरण और युद्ध मे सिंधिया परिवार का योगदान”। कार्यक्रम संयोजक अमर कुटे द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। 14 जनवरी 1761 को पानीपत मे मराठा और अफगान आक्रांता अहमद शाह अब्दाली के बीच युद्ध हुआ था जिसमे एक ही दिन मे 50000 से ज्यादा मराठा सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे.

पर इस युद्ध के बाद अब्दाली कभी हिंदुस्तान वापस नही आया ओर न ही कभी कोई विदेशी आक्रमण भारत पर हुआ। । इस युद्ध मे सिंधिया परिवार के 16 सदस्य भी वीर गति को प्राप्त हुए थे, इस भीषण युद्ध मे मराठा सेना का नेतृत्व सदाशिव राव भाऊ पेशवा, महादजी सिंधिया, जनकोजी सिंधिया कर रहे थे। कार्यक्रम मे हर हर महादेव और महादाजी महाराज अमर रहे के नारे लग रहे थे ।

इस अवसर पर बांदा नवाब शाहदाब अली बहादुर पेशवा, सरदार विजय सिंह फालके, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, मराठा बोर्डिंग के अध्यक्ष बालराजे शिंदे, धर्मेंद्र गायकवाड़, बोर्डिंग ट्रस्टी जयंत शितोले, वीरेंद्र शिंदे, जयंत जपे, नवीन परांडे , नितिन वालंबे, पार्षद संजीव पोतनीस पोटनीस, मोहित जाट, सुरेश शिंदे, इंद्रजीत शिंदे राजेंद्र शिंदे, विश्वजीत भोंसले, इंद्रजीत शिंदे, मनोज मुटाटकर सहित बड़ी संख्या मे मराठा समाज के युवा शामिल हुए।

Next Post

पानसेमल नगर पटेल,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष का हुआ आकस्मिक निधन,परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर,

Wed Jan 15 , 2025
पानसेमल :नगर पटेल और पूर्व नगर परिषद सहित अनेक पदों पर रह चुके राजेंद्र प्रसाद का निधन होने पर नगर वासियों सहित क्षेत्र वासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की हे, बुधवार को जेपी राजेंद्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की तत्कालीन समय के तहसीलदार द्वारा सन् 1982 में राजेंद्र […]

You May Like