समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बाहरी आवक को लेकर उठे सवाल

सिंगरौली: मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच सिंगरौली जिले में सीमावर्ती राज्यों से धान की आवक को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर यह जानकारी सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से धान लाकर जिले के कुछ सेवा सहकारी समितियों के खरीदी केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह धान कागजी प्रक्रिया में मध्यप्रदेश के किसानों के नाम पर दर्ज होती है।

सूत्रों के अनुसार सीमावर्ती मार्गों से रोजाना कई वाहन जिले में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, स्थानीय किसानों का कहना है कि खरीदी केंद्रों पर बाहरी धान पहले तौली जाने से उन्हें इंतजार करना पड़ता है। गुणवत्ता जांच को लेकर भी संतोषजनक व्यवस्था न होने की बात कही जा रही है।
प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रशासन से चेक पोस्टों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और पूरी प्रक्रिया की पारदर्शी जांच की मांग की है।

Next Post

एसडीएम की कार्रवाई में रेत से भरा वाहन जब्त

Mon Dec 29 , 2025
सिंगरौली: गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी क्षेत्र में रेत से भरे एक मिनी ट्रक टीपर को एसडीएम की देखरेख में की गई कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व टीम द्वारा नदी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान उक्त वाहन पाया गया, जिसे रोकने का प्रयास […]

You May Like