अपोलो हाईस्ट्रीट के नौंच पब पर पुलिस का छापा

इंदौर: पब-क्लबों में चल रहे तेज संगीत पर लगाम कसते हुए लसूड़िया पुलिस ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई की. अपोलो हाईस्ट्रीट स्थित नौंच पब में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर डीजे कंसोल सहित साउंड सिस्टम जब्त कर लिया.पुलिस को सूचना मिली थी कि नौंच पब में तय समयावधि समाप्त होने के बाद भी तेज आवाज में म्यूजिक और डीजे बजाए जाते है.

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए लसूड़िया थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया. जांच के दौरान पाया गया कि पब में तेज आवाज में संगीत बज रहा था. जिससे आसपास के क्षेत्र में काफी शोर हो रहा था. नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर पुलिस ने पब संचालक के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया. मौके से डीजे कंसोल और पूरा साउंड सिस्टम जब्त कर कार्रवाई शुरु की.

Next Post

रमजान, होली व रंगपंचमी से पहले बेगमगंज में RAF-पुलिस का फ्लैग मार्च

Fri Feb 27 , 2026
बेगमगंज: क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत रखने और आमजन को निर्भीक वातावरण देने के उद्देश्य से जिला पुलिस व RAF ने संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुशे, एसडीओपी सोनाली गुप्ता, उप कमांडर एस.क्यू. अख्तर जमाल और थाना प्रभारी […]

You May Like

मनोरंजन