बेगमगंज: क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत रखने और आमजन को निर्भीक वातावरण देने के उद्देश्य से जिला पुलिस व RAF ने संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुशे, एसडीओपी सोनाली गुप्ता, उप कमांडर एस.क्यू. अख्तर जमाल और थाना प्रभारी राजीव उईके के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
थाना प्रांगण से प्रारंभ होकर सागर-भोपाल मार्ग, नया बस स्टैंड, गांधी बाजार, काजी मोहल्ला सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए मार्च पुनः थाने पर समाप्त हुआ।उप कमांडर अख्तर जमाल ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, असामाजिक तत्वों की सूची तैयार करने और भौगोलिक-सामाजिक जानकारी जुटाने का कार्य किया जा रहा है। रिकॉर्डशुदा अपराधियों को बांडओवर कर चेतावनी दी गई है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
