क्रेडाई के प्रतिनिधि मण्डल ने सांसद भारत सिंह से की भेंट

ग्वालियर:क्रेडाई के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मण्डल ने ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह से भेंट की । इस अवसर पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल सहित क्रेडाई के उपाध्यक्ष सुदर्शन झंवर, सचिव शैलेष जैन व सदस्य जयदीप अग्रवाल मौजूद थे।

प्रतिनिधि मण्डल ने सांसद को अवगत कराया कि रियल एस्टेट सेक्टर में वर्टिकल डेवलपमेंट में ग्वालियर मास्टर प्लान-2035 के तहत अतिरिक्त एफएआर सहित अनुमति प्राप्ति के लिए प्रीमियम बेस्ड एफएआर की गणना प्रचलित कलेक्टर गाइड लाइन की मूल्यांकित राशि के प्रस्तावित 5 प्रतिशत के स्थान पर म. प्र. शासन द्वारा टाइपिंग त्रुटि से 50 प्रतिशत प्रकाशित कर लागू किए जाने एवं इससे शहर का वर्टिकल डेवलपमेंट रुक जाने की जानकारी दी ।प्रतिनिधि मण्डल ने सांसद को अवगत कराया कि इसे दूर करने के लिए संगठन के सदस्यों द्वारा संबंधित सक्षम पदाधिकारीगण, भोपाल में सम्पर्क कर अपनी समस्या से अवगत कराने पर उनकी मौखिक सहमति भी मिली है,

Next Post

रणथम्भौर में टाइगर सफारी का लुत्फ उठा रहे हैं राहुल गांधी

Sat Apr 12 , 2025
भरतपुर, 11 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी राजस्थान में निजी यात्रा पर सवाई माधोपुर के रणथंभौर पहुंचे हैं, जहां वह टाइगर सफारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उन्होंने रणथंभौर के जोन नंबर दो और […]

You May Like