

भोपाल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के तीसरे और अंतिम दिन सोमवार को लाल परेड ग्राउंड दर्शकों से खचाखच भरा रहा। रंगीन रोशनियों और आकर्षक सजावट के बीच पूरा परिसर उत्सव की चमक से जगमगा उठा। शाम ढलते ही मंच पर शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। लोक कलाकारों के गीत, नृत्य और प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को शानदार प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। स्थापना दिवस समारोह के समापन अवसर पर वातावरण में गर्व और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
