दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, हाईटेंशन लाइन टूटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली में उतरा करंट, दो की मौत, 6 झुलसे

जबलपुर: मझौली में देर रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल सिविल लाइन पाठ की माता की प्रतिमा को नरीली तालाब में विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाया जा रहा था। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे, जो खुशी-खुशी माता को विदा करने जा रहे थे, तभी अचानक मौत का करंट दौड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब विसर्जन यात्रा मुख्य मार्ग से गुजर रही थी, तभी रास्ते में आ रहे बिजली के तार को ऊपर उठाने का प्रयास किया गया।

इसी कोशिश के दौरान वह तार ऊपर से गुजर रही मुख्य हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। हाई-वोल्टेज करंट के संपर्क में आते ही बिजली का तार अचानक टूटकर सीधे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर गया। इसके कारण पूरी ट्रॉली में भयंकर करंट उतर आया। करंट लगते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दर्दनाक हादसे में विकास राजपूत (22) और प्रेंस चौहान (23) की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। जबकि 6 गंभीर रूप से घायल है

Next Post

महावीरपुरा रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बस का कहर

Thu Oct 22 , 2026
गुना: जज्जी बस स्टैंड के पास महावीरपुरा रेलवे ओवरब्रिज पर गुरुवार 21 अक्टूबर रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला-पुरुष सहित 4 से 5 लोग घायल हो गए, जिनमें 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। […]

You May Like