स्कूल से घर लौटते समय दो सगे भाई लापता, अपहरण का मामला दर्ज

छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर स्कूल से घर लौटते समय दो सगे भाइयों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे निर्धारित समय पर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने स्कूल और आसपास के इलाकों में तलाश की। रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी लेने के बाद भी बच्चों का पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

लापता बच्चों की पहचान सचिन यादव (11) और प्रेम यादव (9) के रूप में हुई है। दोनों निरपत यादव के बेटे और लवकुशनगर के वार्ड नंबर-2 स्थित सिद्दन मोहल्ले के निवासी हैं। दोनों बच्चे क्लाइमेक्स इंग्लिश स्कूल में पढ़ते हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोनों बच्चों को बाइक से कहीं ले जाया गया है।

मां संगीता यादव की शिकायत पर लवकुशनगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई हैं और संभावित स्थानों पर सर्चिंग की जा रही है। पुलिस बच्चों के स्कूल से निकलने के बाद के रास्ते और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जानकारी जुटा रही है।

Next Post

एशियाई खेलों की पदक तलाश को पूरा करने उतरेंगी मीराबाई चानू

Sun Aug 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 अगस्त (वार्ता) साइखोम मीराबाई चानू आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगी और उस बड़े मेडल को जीतने की कोशिश करेंगी जो उनके शानदार वेटलिफ्टिंग करियर में अभी तक नहीं मिल पाया है। ओलंपिक मेडल विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन को एशियाई खेलों के […]

You May Like