शोरूम मेें घुसे चोर डेढ़ लाख का माल, नगदी ले गए

जबलपुर:मदनमहल थाना अंतर्गत महानद्दा स्थित एक शोरूम मेेंं बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए डेढ़ लाख रूपए का माल समेत नगदी 21, 500 रूपए पार कर दिए। रविवार सुबह जब दुकान संचालक दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस डॉग स्क्वाड के साथ पहुंचकर गई और छानबीन करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी हैं।

पुलिस के मुताबिक राजेन्द्र पाल सिंह निवासी गुमेश्वर वार्ड महानद्दा राधा स्वामी के सामने ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका क्लासिक फर्नीचर के नाम से सचिन टेंट के सामने शो रूम है। शनिवार रात्रि 10 बजे वे दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। रविवार सुबह 10:35 बजे पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था और ऊपर की सीलिंग टूटी हुई थी, अंदर जाकर देखा और शोरूम को चैक किया।

जिसमें पांच ब्लूटूथ, दस पानी गर्म करने वाली राड, दस मिक्सी, चार एल ई डी टीवी 32 इंची, छह समे ट्रीमर, 12 प्रेस, दो पंखे, अन्य सामान कुल डेढ़ लाख रूपए एवं ड्राज मेेंं रखे नगदी 21, 500 रूपए अज्ञात चोर चुराकर ले गए। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है, साथ ही सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।

Next Post

छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी, मानसिक प्रताड़ना का शिकार बनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, इलाज के दौरान मौत

Mon Jul 14 , 2025
ग्वालियर: शहर के गंगा मालनपुर इलाके में एक 22 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता युवती ने मानसिक प्रताड़ना और छेड़छाड़ से परेशान होकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था।युवती ने कुछ समय पहले आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज […]

You May Like