10 ठेले सहित सड़कों पर सजी दुकानों का समान जब्त 

 

जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस एवं निगम प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके चलते सड़कों पर आवागमन करने वाले लोगों को निकलने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े, साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या से भी छुटकारा मिल सके। जानकारी के अनुसार मालवीय चौक डीएसपी संतोष कुमार शुक्ला एवं अतिक्रमण अधिकारी अखिलेश सिंह भदोरिया के निर्देशन में यातायात पुलिस और नगर निगम टीम द्वारा मालवीय चौक तिराहे से तीन पत्ती चौक, सिविक सेंटर, खंडेलवाल तिराहा तक अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान लगभग 10 ठेले और सड़कों पर सजी जूते- चप्पल आदि की दुकानों को नगर निगम द्वारा जब्त किया गया। कार्यवाही के दौरान मालवीय चौक थाना प्रभारी शिवदयाल सनोडिया, सूबेदार राहुल सिंह ठाकुर सहित यातायात पुलिस और नगर निगम की टीम मौजूद रही।

Next Post

6964 विद्यार्थियों ने दी दोबारा बोर्ड परीक्षा

Mon Jun 23 , 2025
  जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल 10 वीं और 12 वीं के नतीजे घोषित होने के बाद जिन स्टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा नहीं दी या फिर इस परीक्षा में अपने नंबरों से खुश नहीं है या एग्जाम में फेल हो गए हैं, उनकी दोबारा परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसी […]

You May Like