श्री सनातन धर्म मंदिर में गोवर्धन पूजा हुई, विशाल अन्नकूट का लगा भोग

ग्वालियर:श्री सनातन धर्म मंदिर में अन्नकूट उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला कोषाध्यक्ष राकेश बंसल ने श्री चक्रधर सभागार में गोवर्धन पूजा की। सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यगण एवं भक्तगण शामिल हुए।मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री ने चक्रधर सभागार में गाय के गोबर से श्री गिरिराज गोवर्धन का विशाल श्री विग्रह तैयार किया, श्री गिरिराज गोवर्धन का मुकुट, मोर पंख, मोतियों के हार,पुष्प मालाए, कंगन, करधनी पायजेब धारण कराकर खील- बताशे से सुंदर मनमोहक श्रृंगार किया।

अध्यक्ष विजय गोयल प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल ने श्री गिरिराज गोवर्धन का वैदिक विधि विधान से पूजन किया, ‘गोवर्धन परिकम्मां देओ, मानसी गंगा श्री हरि लेओ’ गाते हुए श्री गिरिराज गोवर्धन की परिक्रमा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त, सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारी सदस्य उपस्थित थे। आरती के पश्चात् अन्नकूट का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों को निःशुल्क प्रसाद वितरण किया गया।

4000 भक्तों ने श्रद्धा भाव से अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया।28 अक्टूबर मंगलवार को मंडल के सदस्यों के लिए अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा जिसमें लगभग 3000 लोगों के लिए अन्नकूट प्रसाद की कूपन द्वारा व्यवस्था रहेगी। अन्नकूट प्रसाद के कूपन मंदिर कार्यालय से सायंकाल 7 बजे से 8 बजे के बीच प्राप्त किया जा सकते हैं।

Next Post

हरदा में बिजली के तार की चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu Oct 23 , 2025
हरदा: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने हरदा जिले के ग्राम बरकलां और मनियाखेड़ी के बीच बिजली के तार चोरी करने के आरोप में थाना टिमरनी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।सहायक प्रबंधक हरदा (दक्षिण) अरुण कुमार चंदेले ने बताया कि 13-14 अक्टूबर 2025 की रात अज्ञात […]

You May Like