आम जनता को महंगाई का एक और झटका : घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा

सतना: सरकारी तेल कंपनियों ने बीती आधी रात से घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। इस नए फैसले के तहत 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में ₹29.00 की सीधी बढ़ोतरी की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, नई दरें 07 जून 2026 की आधी रात से ही पूरे देश में प्रभावी हो गई हैं।

सरकार ने न केवल बड़े घरेलू सिलेंडर बल्कि गरीब और मध्यम वर्ग के बीच लोकप्रिय 5 किलोग्राम वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर को भी महँगा कर दियामहीने की शुरुआत में ही रसोई गैस के दाम बढ़ने से गृहणियों का बजट पूरी तरह से डगमगा गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले से ही खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे आम जनता परेशान हो रही है और घर और व्यापार चलाना मुश्किल हो गया है

हालांकि, पेट्रोलियम कंपनियों का तर्क है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते यह कदम उठाना अनिवार्य हो गया था।

इनका कहना

जनता को महंगाई से राहत देने के बजाय, आधी रात को चुपके से एलपीजी के दाम बढ़ा दिए जाते हैं। ₹29 की यह बढ़ोतरी तुरंत वापस ली जानी चाहिए, नहीं तो हम सड़कों पर उतरेंगे।

बिपिन द्विवेदी
व्यापारी

हम जैसे छात्रों और अकेले रहने वाले लोगों के लिए 5 किलो वाले सिलेंडर पर ₹10.50 बढ़ना भी बहुत बड़ी बात है। हर महीने जेब खर्च संभालना वैसे ही मुश्किल है, अब खाना बनाना भी और महंगा हो गया।

शिवम मिश्रा
छात्र

सैलरी बढ़ती नहीं है, लेकिन टैक्स और महंगाई रोज़ बढ़ रहे हैं। 14 किलो वाले पर 29 रुपये और 5 किलो वाले पर भी साढ़े दस रुपये बढ़ा दिए। ये सीधे-सीधे आम आदमी की थाली पर डाका है।

मोहित पटेल

Next Post

शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का

Mon Jun 8 , 2026
मुंबई, 08 जून (वार्ता) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 900 अंक से अधिक लुढ़क गया। सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 821.73 अंक गिरकर 73,421.61 अंक पर खुला और खुलते ही 924 अंक नीचे 73,319 अंक […]

You May Like