जीरापुर, माचलपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित

जीरापुर। बीते एक सप्ताह से मौसम की बदलती हलचल के बीच जीरापुर और माचलपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपवर्ती ग्राम भानपुरा बांगपुरा क्षेत्र में अचानक मौसम बदल गया. तेज ओलावृष्टि जमकर हुई. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. आंधी

जानकारी के मुताबिक बांगपुरा , भानपुरा गोरियाखेडा, खेड़ी, खोखरिया, खोकरी, पदमपुरा, कोडक्या सहित आसपास के कई गावों में फसलों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई. ओलावृष्टि बोर के समान ही हुई. शाम को मौसम अचानक खराब हुआ. हवा आंधी, बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों और आम लोगों को परेशान कर दिया. प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार मक्का से बोर के आकार के ओले गिरे खेतों में खड़ी और कटी फसलों में काफी नुकसान हुआ है.

बेमौसम बारिश, बिजली और ओले से किसान परेशान

बीते एक सप्ताह से मौसम अचानक बदला है. कभी तेज हवा, आंधी, बेमौसम बारिश, बिजली गिरना और अब ओलावृष्टि से किसान परेशान हो रहे है. हालांकि अधिकांश स्थानों पर फसले कट चुकी है लेकिन कई जगह भूसा, खलिहानों में अनाज, लहसुन और प्याज की फसलें रखी है. ऐसे में इनकी सुरक्षा को लेकर किसान परेशानी में है. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश, ओला और आंधी संबंधी हलचल रहेगी. ग्वालियर अंचल में भी ओलावृष्टि हुई है.

Next Post

मुस्लिम घर के आंगन में हिन्दू युवती ने लिए मंत्रों के बीच 7 फेरे

Sun Apr 5 , 2026
राजगढ़। जिला मुख्यालय पर धार्मिक सद्भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली. एक हिन्दु बेटी को बचपन से पाल पोसकर उसकी शादी हिन्दू रीति और रिवाज से करते हुए न सिर्फ ससुराल विदा किया बल्कि उसकी शादी का तमाम खर्च, तैयारियों का बीड़ा भी उठाया. सभी हिन्दू रस्मों को निभाने […]

You May Like