नए सोयाबीन ने दी मंडी में दस्तक, 5886 भाव

आष्टा। खरीफ सीजन की नई सोयाबीन की कृषि उपज मंडी में शुक्रवार से आवक शुरू हो गई. सीजन की पहली आवक में देवास जिले के किसान की सोयाबीन ने 5836 रुपए प्रति क्विंटल का भाव हासिल किया. वहीं तहसील के किसान की उपज 5575 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर नीलाम हुई. शुक्रवार को ग्राम हीरापुर निवासी किसान गोपाल 25 क्विंटल नई सोयाबीन लेकर आष्टा मंडी पहुंचे. करीब 25 व्यापारियों ने उपज की बोली लगाई. दीक्षा ट्रेडर्स फर्म ने उनकी सोयाबीन 5836 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी. सीजन की शुरुआती आवक में मिले इस भाव को लेकर किसान और व्यापारियों में भी उत्सुकता रही। प्रमुख आवक आष्टा तहसील के ग्राम नीलबड़ से हुई. किसान जितेंद्र 7 क्विंटल सोयाबीन लेकर मंडी पहुंचे थे. नीलामी प्रक्रिया के बाद सिमरन एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड फर्म ने उपज 5575 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदी.

 

Next Post

खल्लास गाने से रातों-रात मशहूर हुई थीं ईशा कोप्पिकर, साउथ सिनेमा से शुरू किया सफर, फिर बॉलीवुड में बिखेरा जलवा

Sat Sep 19 , 2026
मुंबई, ईशा कोप्पिकर ने साउथ सिनेमा से एक्टिंग करियर शुरू किया और बाद में बॉलीवुड में पहचान बनाई। ‘कंपनी’ के ‘खल्लास’ और ‘कांटे’ के ‘इश्क समुंदर’ ने उन्हें खास लोकप्रियता दिलाई। बॉलीवुड की ‘खल्लास गर्ल’ के नाम से मशहूर ईशा कोप्पिकर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। 19 सितंबर 1976 […]

You May Like