किशनगढ़ पुलिस ने राईपुरा घाटी ट्रक लूट कांड के तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

छतरपुर।जिले की थाना किशनगढ़ पुलिस ने राईपुरा घाटी में हुए ट्रक लूट कांड का एक और खुलासा किया है। पुलिस ने तीसरे फरार आरोपी छोटू आदिवासी पिता कालू आदिवासी निवासी ग्राम कुम्हारी, थाना पवई जिला पन्ना को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा बरामद किया गया है।

गौरतलब है कि माह जुलाई में रात के समय राईपुरा घाटी से गुजर रहे एक ट्रक को आरोपियों ने घाटी और मोड़ की वजह से धीमी गति से चलते देख रोक लिया था और चालक को डरा-धमकाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद थाना किशनगढ़ में भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने जन सहयोग से घने जंगलों में तलाशी अभियान चलाकर दो आरोपियों इशाक उर्फ भूरा खान पिता सिकंदर खान निवासी ग्राम कुम्हारी थाना पवई जिला पन्ना संतोष आदिवासी पिता सुम्मेरा आदिवासी निवासी ग्राम कुम्हारी थाना पवई जिला पन्ना को गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, धारदार हथियार फरसा, मोबाइल फोन और लूटी गई नगद राशि बरामद की गई थी।

अब तीसरे आरोपी छोटू आदिवासी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने इस मामले की बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

Next Post

सगी बहनों को सांप ने डंसा, 2 दिन में 2 मौतें

Sun Sep 7 , 2025
सतना:दो सगी बहनों को करैत सांप ने डस लिया। 24 घंटे के अंदर दोनों की मौत हो गई। घटना ग्राम छींदा खम्हारिया खुर्द की है। वन विभाग की टीम ने सांप को रेस्क्यू कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गांव में जमीदार साहू की 10 साल की बेटी सपना साहू […]

You May Like