वृद्ध ताराबाई को त्वरित उपचार के लिए खंडवा से इंदौर ले गई एयर एम्बुलेंस

खण्डवा: मध्यप्रदेश साधारण वर्ग को भी त्वरित चिकित्सा सुविधा के मामले में हाईटेक हो रहा है। राज्य की सरकार ने बड़ा दिल दिखाते हुए पीएमश्री एयर एम्बुलेंस से पंधाना के शाहपुर गांव की 73 वर्षीय ताराबाई को मंगलवार सुबह एयर एंबुलेंस के जरिए खंडवा से इंदौर चिकित्सा सुविधा के लिए भेजा। यह आम वर्ग के लिए बड़ी बात है।
ताराबाई की रीढ़ वाली हड्डी में चोट के कारण लकवा लग गया था। बिना समय का बाय उन्हें बड़े इलाज की जरूरत थी। खंडवा की हवाईपट्टी पर हवाई जहाज उतरा। यहां पहले से ही अस्पताल प्रशासन ने ताराबाई पति बलराम को तैयार रखा था। महापौर अमृता अमर यादव के अलावा विधायक कंचन मुकेश तनवे भी ताराबाई को छोड़ने के लिए पहुंची थीं। उन्हें इंदौर के अस्पताल में उच्च स्तरीय इलाज के लिए भिजवाया गया है।

रूंधे गले से मुख्यमंत्री व सरकार का माना एहसान
मरीज के परिजन लक्ष्मण ओसवाल ने कहा कि उनकी वृद्ध परिजन को तुरंत ऐसी सुविधा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार का जितना भी शुक्रिया अदा कर सकूं वह कम है। जिंदगी भर एहसान रहेगा।
हवाईपट्टी अब तो व्यवस्थित करो लोकल के नेताजी
ज्ञातव्य है कि खंडवा की हवाईपट्टी अंग्रेजों के जमाने वाली है। अब भी इसका उपयोग हो रहा है। 1920 में बनी हवाईपट्टी से बड़े-बड़े मालवाहक हवाई जहाज से द्वितीय विश्व युद्ध में रसद, असला और सैनिक महू के लिए लाए और ले जाते रहे हैं। यहां वीआईपी हवाई जहाज आज भी उतरते हैं। इस हवाई पट्टी को हवाई अड्डे का दर्जा देने के लिए मांगे उठीं, लेकिन शक्तिशाली राजनीतिक इच्छाशक्ति और पावरफुल जनप्रतिनिधि न होने के कारण ऐसा नहीं हो सका है।
तुरंत उपचार की थी जरूरत
पी.एम.श्री एयर एम्बुलेंस सेवा प्रदेश में गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार के लिए बड़े शहरों के अस्पतालों में भेजने हेतु वरदान सिद्ध हो रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण ताराबाई लकवा ग्रस्त हो गई थी, मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए आज एयर एंबुलेंस के माध्यम से इंदौर भिजवाया गया है, ताकि वहां उसे उच्च स्वास्थ्य स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

जानिए, इस सुविधा के बारे में एयर एम्बुलेंस से आयुष्मान कार्ड धारको को राज्य के भीतर और बाहर सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज के लिए भेजने हेतु निशुल्क सेवा उपलब्ध है। गैर आयुष्मान कार्ड नागरिको को राज्य के भीतर सरकारी अस्पतालों तक निशुल्क तथा राज्य के बाहर अनुमोदित दरों पर सशुल्क सेवा उपलब्ध है।

Next Post

रामपाल बघेल बने पोहरी जनपद के नए सीईओ

Tue Nov 18 , 2025
शिवपुरी: रामपाल बघेल विकासखण्ड अधिकारी, जनपद पंचायत पिछोर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोहरी का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेशपर्यन्त सौपा गया है। ब्रम्हेन्द्र गुप्ता (उपायुक्त विकास) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोहरी के प्रभार से मुक्त किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शिवपुरी का अतिरिक्त प्रभार […]

You May Like