21 बलिदानी छात्रों की स्मृति में हिन्दू महासभा 2 अगस्त को पौधारोपण करेगी

ग्वालियर: अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिला पदाधिकारियों की बैठक हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। कारगिल के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।हिन्दू महासभा के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, जिला महामंत्री हेमराज जाटव, युवा महामंत्री धर्मेंद्र बरेलिया ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान यदि पहले ही इस्तीफा दे देते तो 21 छात्रों का बलिदान नहीं होता।

बलिदानियों को पांच दिन में शीघ्र मुआवजा दें केंद्र सरकार। साथ ही घायल सुरक्षा कर्मियों को भी मुआवजा दें। सरकार की हठधर्मिता से जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में हिन्दू महासभा रविवार 2 अगस्त को सुबह 8-30 बजे ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग के उरवाई गेट से प्राचीन कोटेश्वर महादेव मंदिर के डिवाइडर पर 21 तुलसी के पौधारोपण करेगी। हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रामबाबू सिंह, संभाग अध्यक्ष भवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष आनंद इस दिन सुबह 7 बजे हर पौधारोपण पर बलिदान देने वाले का नामकरण कर दीप जलाकर श्रद्धांजलि देंगे। संचालन देवेन्द्र कुमार पाठक ने किया।
इस अवसर पर योगेंद्र दीक्षित, राहुल गुप्ता, जतिन जाटव, अंकित गुप्ता, रोहित जाटव उपस्थित थे।

Next Post

फायरिंग करने वाले पकड़ाए, निकाला जुलूस

Mon Jul 27 , 2026
जबलपुर:बरगी थाना अंतर्गत सहजपुरी में 9 जून को शराब दुकान में मुफ्त में शराब न देेने पर बदमाशों ने उपद्रव मचाते हुए कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग की थी। मामले में क्राइम ब्रांच एवं थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद […]

You May Like