फिल्लौर में गोली लगने से एक युवक घायल

फिल्लौर, 19 अक्टूबर (वार्ता) पंजाब के फिल्लौर में शनिवार देर शाम उस समय दहशत फैल गई जब एक युवक ने कथित तौर पर सामाजिक कार्यकर्ता मनदीप सिंह दोसांझ पर पिस्तौल तान दी और उनके एक सहयोगी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस उपाधीक्षक सरवन सिंह बल ने बताया कि आरोपी की पहचान यहां के लक्कड़ मंडी निवासी राहुल के रूप में हुई है। राहुल हाल ही में विदेश से लौटा है। यह घटना अटवाल कॉलोनी में श्री दोसांझ के आवास के बाहर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राहुल संपत्ति खरीदने के बहाने उनके घर पहुंचा था। वहां उसने अचानक पिस्तौल निकालकर श्री दोसांझ पर तान दी और बीचबचाव करने आए दोसांझ के साथी संजीव कुमार उर्फ पंडित पर गोली चला दी।

आरोपी अपने एक साथी के साथ मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायल संजीव को फिल्लौर सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखकर उसे इलाज के लिए लुधियाना भेजा गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

डीएसपी बल ने बताया कि पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपी को देश से भागने से रोकने के लिए सभी हवाई अड्डों पर लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर लिया है। संदिग्ध की तलाश में कई टीमें तैनात की गई हैं और फिल्लौर तथा आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है।

 

 

Next Post

श्री नारायण गुरु की महासमाधि के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करने 23 अक्टूबर को शिवगिरी आएंगी मुर्मु

Sun Oct 19 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 19 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को श्री नारायण गुरु की महासमाधि के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करने के लिए केरल के वर्कला स्थित शिवगिरी मठ आएंगी। श्री राष्ट्रपति दोपहर लगभग 12:50 बजे शिवगिरी पहुँचेंगी। यह समारोह केरल के आध्यात्मिक और सामाजिक परिदृश्य को बदलने वाले महान […]

You May Like