स्मैक के नशे में युवक ने फांसी लगा ली

शिवपुरी: शिवपुरी शहर के देहात थाना सीमा में आने वाले पुरानी शिवपुरी के अहीर मोहल्ले में एक युवक ने स्मैक की लत के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नवल सिंह कुशवाह 33 वर्ष तीन वर्षों से नशे का आदी था और इसी आदत ने उसकी जान ले ली।मृतक के पिता कैलाश कुशवाह ने बताया कि उनका बेटा नवल सिंह रात में स्मैक का नशा करके घर आया था।

देर रात उसने घर की छत पर छज्जे में लगे सरिए से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। जब परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी मिली, तब तक नवल की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि मृतक के चार छोटे बच्चे हैं और वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था लेकिन पिछले कुछ समय से उसकी नशे की लत गहराती जा रही थी, जिससे घर में भी तनाव बना रहता था। घटना की सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Next Post

13 साल की छात्रा की अचानक मौत, हार्ट फेल की आशंका

Tue Jul 29 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा के ग्राम चकराना के रहने वाली एक 9वीं क्लास की स्टूडेंटस की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्टूडेंटस की अचानक से गले मे दर्द हुआ। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए जहां उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। […]

You May Like